क्राफ्ट प्रतियोगिता में कीर्ति सैनी को मिला प्रथम स्थान

0
110

झाँसी। आर्य कन्या महाविद्यालय में युवा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक की अध्यक्षता में मिलेट्स एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर एवं सरस्वती पूजन से किया गया। छात्राओं ने मोटे अनाज द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किया एवं मोटे अनाज के द्वारा बनाए गए व्यंजनों से होने वाले लाभ भी बताएं। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल के द्वारा बहुत सुंदर सुंदर प्रोजेक्ट तैयार किया।
इस प्रोग्राम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मिलेट्स प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं में विभिन्न व्यंजनों में मोटे अनाज मैं ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का आदि से द्वारा हवा कटलेट स्मूदी बिस्कुट और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं। क्राफ्ट प्रतियोगिता में कीर्ति सैनी, पिंकी रैकबर, इंदु कुमारी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं मिले प्रतियोगिता में दीक्षा सानिया खान, मेघा सैनी, निधि, शिवानी गौहर, संजना चौधरी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ किरण सिंह, डॉक्टर रेनू, डॉ अपूर्व द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर दीप्ति भदोरिया, डॉक्टर स्वाति डॉक्टर, कल्पना, सौम्या, समित दीपमाला आदि उपस्थित रहे।

महिलाओं व बालिकाओं को बताया कैसे रहें सुरक्षित

झाँसी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं।
शारदा देवी डिग्री कॉलेज राजगढ़ में ’मिशन शक्ति कार्यक्रम’ और राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले बालिका सशक्तीकरण पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबर्स, विविध योजनाएं और साईबर जागरूकता के टिप्स दिए गए।
सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में मिशन शक्ति के जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चियों को अपराध से बचाव का तरीका बताया गया। पुलिस लगातार महिलाओं को अपराध के प्रति जागरुक करने के लिए एेसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। सीओ सदर ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। वहीं, बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देकर सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बने कानून एवं नियमों के बारे में जागरुक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने की सलाह दी गई। इस दौरान छात्रों द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली से संबंधित प्रश्न पूछे गए। साथ ही स्टूडेंट पुलिस प्रोग्राम का भी फीडबैक प्राप्त किया। इस मौके पर प्रेमनगर थाना के हल्का उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव, महिला आरक्षी सिल्की राठौर, कॉलेज के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

———–

LEAVE A REPLY