कुने-डो मार्शल आर्ट में स्कूल का नाम किया देश में रोशन

0
720

झांसी। अखिल भारतीय जीत कुने-डो मार्शल आर्ट संघ के तत्वावधान में 31 वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप प्रतियोगिता पुणे में 4 से 07 अक्टूबर तक आयोजित की गई, जिसमें मॉडर्न स्कूल झाँसी के छात्रां ने न केवल झाँसी बल्कि पूरे उत्तरप्रदेश का नाम हिन्दुस्तान में रोशन किया। साथ ही उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मॉडर्न स्कूल के मार्शल आर्ट खिलाडी विवेक यादव, आदित्य वर्मा, मो. अस्फान खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य डॉ० रोहिन विश्वनाथन ने छात्र – छात्राओं को जीत की बधाई दी व अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। उपप्राचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने कोच दीपक वर्मा, खेल प्रशिक्षक शेफाली शर्मा, राहुल यादव व छात्र -छात्राओं को और अधिक मेहनत कर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने के लिए उत्साहवर्धन किया। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशन के निर्देशक केप्टन अरविन्द्र विश्वनाथन ने बधाई देते हुए मार्शल आर्ट के साथ क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, बास्केटबाल, टेबल – टेनिस, बैडमिन्टन इत्यादि खेलों के लिए और अधिक सुविधायें उपलब्ध कराने का वादा किया, जिससे बच्चे सभी खेल विधाओ में मॉडर्न ग्रुप का नाम रोशन करें।

LEAVE A REPLY