वेदांत यादव को किया सम्मानित

0
1617

झांसी। सनशाइन क्लब के तत्वावधान में अशोक सिंघल की अध्यक्षता, संस्थापक सदस्य अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व वैदेही शरण सरावगी के कार्यक्रम संयोजन में क्लब के लोगों ने केदारनाथ मूवी का अवलोकन किया। उसके बाद पारिवारिक सभा के दौरान क्लब परिवार के दीपा संजय यादव दंपति के सुपुत्र वेदांत सिंह यादव द्वारा ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी गया में ट्रेनिंग के बाद आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स हैदराबाद सेवा में कप्तान के पद पर पदोन्नति पर सम्मानित किया गया। वेदांत को क्लब के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयोजक के साथ क्लब मार्गदर्शक काका ने सम्मानित किया।

इस मौके पर संजय लिखधारी, अशोक पीएनबी, अजय निगम, वीरेंद्र डालमिया, नवीन श्रीवास्तव, अशोक राय, सुरेखा जायसवाल, ममता अग्रवाल, रेखा सरावगी, सुनीता त्रिपाठी, निशा श्रीवास्तव, मधु मोदी, वीनू डालमिया, तृप्ति अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, मीनू शर्मा, संजना गुप्ता आदि मौजूद रहे। वेदांत को सम्मानित किए जाने के दौरान सभी ने उसके माता पिता को बधाई दी और वेदांत को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY