महिला व्यापार मंडल ने सर्द रात में गरीबों को दिया सहारा

0
959

झांसी। सर्द रात में महिला व्यापार मंडल की नगर शाखा की टीम ने रात्रि 11 बजे से अपने घर से बेघर गरीबों की मदद करते हुए, सड़क पर सो रहे असहाय लोगों के लिए गर्म कपड़े देकर उनको सहारा दिया। इस अभियान में इन महिलाओं का साथ दैनिक जागरण के प्रबंध निदेशक यशोवर्धन गुप्त और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी रहे।
इस अभियान में महिलाओं ने स्टेशन परिसर और चित्रा चौराहा व रोड के किनारे सर्दी से ठिठुर रहे असहाय गरीबो को कम्बल व अन्य गर्म वस्त्र वितरित किये। इन महिलाओं का मानना हैं कि जरूरतमंद तक ही ये वस्त्र पहुंचे। इसके लिये रात का समय ही उचित रहेगा। इस अवसर पर महिला व्‍यापार मण्‍डल की अध्‍यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी, शिवाली अग्रवाल, निशा दुबे, दीपा जैन, दीपा छाबरा, शालिनी मदान, मनु शर्मा, रिति मल्‍होत्रा, प्रतिभा वशिष्‍ठ, मीना लालचंदानी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY