अच्छे आचरण से ही मिलेगा नारी को सम्‍मान : सीओ सिटी

0
803

झाँसी। सजगता और अच्छा आचरण की वजह से नारी को हर प्रकार सम्‍मान मिलता है। हर काम में विश्वास और आत्मबल रखना चाहिए। नारी अगर रोना छोड़ दे तो वह अच्छे-अच्छे लोगों को रुला सकती है। यह विचार पुलिस अधीक्षक (सिटी) देवेश कुमार पांडेय ने सी पी मिशन कंपाउंड में स्थित एचएम मेमोरियल स्कूल में आयोजित नारी सुरक्षा एवं जागरुकता गोष्ठी पर व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है। बस उन्हें अपने सुरक्षा के लिए एक कदम उठाने की आवश्यकता है। अभी हाल ही में मीडिया के माध्यम से कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं जिसमें महिलाओं को सशक्त और बहादुर माना गया है। छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी से डरें नही तथा खुल कर बोलें। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने कहा कि घरेलू हिंसा की बढ़ती घटनाओं का कारण आपसी सामंजस्य का नहीं होना है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए की कड़े कानून बनाए गए हैं। इसकी जानकारी होना आवश्यक है। अधिकार पाने के लिए नारी को हर परिस्थितियों का सामना कर आगे बढऩा होगा। सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि अशिक्षा आज के जमाने में सबसे बड़ा अभिशाप है। सभी को शिक्षित होना अति आवश्यक है। इसके अभाव में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया जा सकता। कहा कि जिस घर में बेटी न हो उस घर में रौनक ही नहीं होती, लेकिन शिक्षित बेटी घर के साथ-साथ एक समाज को चला सकती है। उन्होंने पुलिस की प्रचलित सेवायें वूमेन पावर लाइ्र-1090, यूपी 100, साइबर क्राइम, एंटी रोमिया स्क्वाड, महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि स्कूल कालेज, घर या बाजार से आते जाते समय कोई परेशान करता है तो उसकी शिकायत परिजनों व पुलिस को अवश्य बताए। यदि आप नहीं बताएंगी तो अपराधी का मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान कुछ बालिकाओं को नारी सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। इस मौके पर नारी सुरक्षा दल प्रभारी उपनिरीक्षक मिथलेश कुमारी, साइबर सेल से सतीश सिंह, सोशल मीडिया सेल से संजीव कुमार ने महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती इन्द्राणी जेम्‍स ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY