क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास करूंंगा- पं. अनुराग शर्मा

0
566

झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा का जनसम्पर्क कार्यक्रम दिनोंदिन जोर पकड़ता जा रहा है। उनके तूफानी जनसम्पर्क से विपक्षियों की नींद खराब है। उधर क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा को मिल रहे भारी समर्थन से भाजपाई बहुत उत्साहित है। लोगों में भाजपा के प्रति बेहद दिलचस्पी देखी जा रही है। जनसम्पर्क अभियान में लोगों से मिल रहे अपार समर्थन से भावविभोर होकर भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा ने कहा कि वे यहां के लोगों और क्षेत्र का विकास के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हाेेंंने कहा कि आज के दौर में लोगों के पास भाजपा ही एक मात्र विकल्प है, इससे सभी वर्ग के लोगों को खासी उम्मीद है।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा का जनसम्पर्क कार्यक्रम झांसी विधानसभा क्षेत्र के खुशीपुरा में बिपिन बिहारी इन्टर काॅलेज से शुरू हुआ। यहां पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अनुराग शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने यहां देश-प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को बताया। उन्होने क्षेत्र के विकास के लिये एक बार फिर मोदी सरकार की आवश्यकता बताई। तालपुरा और ओम शांति नगर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने अपनी जीत का आशीर्वाद मतदाताओं से मांगा। इसके बाद उन्होने सदर बाजार क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। सदर में पूरा बाजार भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के साथ आ गया था। यहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पूरे सदर बाजार का माहौल भाजपा के पक्ष में नजर आया। यहां से भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों और भाजपाईयों के साथ हंसारी में स्थित महापौर झांसी रामतीर्थ सिंघल के आवास पर पहुंचे। यहां पर पहले से ही हजारों की संख्या मंे लोग भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा का इंतजार कर रहे थे। उनके हंसारी पहुंचते ही फूल-मालाओं से लोगों ने अनुराग शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अनुराग शर्मा ने हंसारी क्षे़त्र के वार्ड नम्बर एक व दो में हर-गली-मोहल्लें में जाकर क्षेत्र के विकास के लिये एक फिर भाजपा सरकार बनाने को वोट मांगे। यहां से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को जनसम्पर्क अभियान राजगढ पंहुचा। राजगढ में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को हाथों-हाथ लिया। बिजौली में जनसम्पर्क कार्यक्रम नुक्कड सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। यहां पर अपने सम्बोधन मेें लोकसभा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा पिछले 5 सालों में कराये गये विकास कार्याें, सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को बारी-बारी जनता के समक्ष रखा। इस दौरान लोगों ने भाजपा के समर्थन में खूब नारे लगाये। उनके साथ सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा, राजकान्तेश वर्मा, सुबोध गुबरेले, संतोष सोनी, धन्नूलाल गौतम, पार्षद कनक शिवहरे, जीतू शिवहरे, रिंकू वर्मा ,पार्षद रमा कुशवाहा, पार्षद प्रदीप खटीक, पार्षद लखन कुशवाहा, संजीव अग्रवाल लाला, उदय लुहारी, जेपी वर्मा, अंकुर दीक्षित, धीरज मिश्रा, प्रमोद कुशवाहा,नीता अवस्थी, पार्षद इंदु वर्मा, विष्णु वर्मा राजकुमारी, मनी सरदार, सुरेश मानकानी, सतीश कुशवाहा,शैलेन्द, पूर्व पार्षद राजबिहारी राय, अरविन्द दुबे, जामवती, पुष्पेद ,अनूप कनौजिया, नीलम सकरैया, कपिल, बन्टी गुर्जर ,रवि पाल के साथ अधिक संख्या में भाजपाई और समर्थक मौजूद रहे।

गल्ला मण्डी व्यापारियों ने किया भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा का स्वागत


झांसी। भारतीय जनता पार्टी से झांसी-ललितपुर क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी पं अनुराग विश्वनाथ शर्मा के साथ सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर जिलाअध्यक्ष प्रदीप सरावगी का गल्ला मंडी के व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया। व्यापारियों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान उमेश गुप्ता अध्यक्ष, अमित अग्रवाल महामंत्री, अशोक चाचा, हरगोविंद दीक्षित ,सुबोध गुप्ता, महेंद्र चैधरी, संजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, आशीष राय, सत्येन्द्र गुप्ता ,सानू साहू, राजेंद्र गुप्ता, सुधीर सिंह राठौड़, भूपेंद्र दीक्षित, राम खीरा समेत अधिक संख्या में व्यापारी, किसान, मण्डी श्रमिक मौजूद रहे।

प्रधान ने साथियों सहित ली भाजपा की सदस्यता

बबीना। बबीना विधानसभा के विधायक राजीव सिंह पारीक्षा, मंडल अध्य्ाक्ष ज्ञानचंद्र जैन के समक्ष समाजवादी पार्टी के बड़ौरा प्रधान डब्बू राय और उनके सैंकडों साथियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले शामिल लोगों का विधायक राजीव पारीक्षा ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में कराये गये विकास का जिक्र करते हुये भाजपा प्रत्याशी पं अनुराग विश्वनाथ शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

शिक्षकों ने की पं अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील


झांसी। प्रेम नगर में शिक्षक महासंघ ने एक कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी पं अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी झांसी-ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी पं अनुराग विश्वनाथ शर्मा के साथ महानगर जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, शिक्षक नेता बालमुकुंद अग्रवाल, मुकेश मिश्रा का बुन्देलखण्ड प्राईवेट टीचर्स एसोसिएशन द्वारा स्वागत एक समारोह मध्य किया गया। इसमें इंमपैक्ट कोचिंग के संचालक नीरज खत्री, बुन्देलखण्ड प्राइवेट टीचर्स के अध्यक्ष फिरोज खान, प्रवक्ता अरविन्द झां, कोषाध्यक्ष रविकांत ,महासचिव राजीव शर्मा, संयोजक अखिलेश रावत, सरफराज अली, मुकेश बघेल, संजीव मिश्रा, रितेश साहू, मनीष साहू, रवि साहू ,रवि श्रीवास्तव, धीरज मिश्रा ,मनीष दीक्षित, हेमंत कुशवाहा, अंकित साहू समेत अधिक संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

भगवान से लिया जीत का आशीर्वाद, शिक्षकों ने कहा हम हैं साथ

झांसी। भाजपा प्रत्याशी पं अनुराग विश्वनाथ शर्मा की बहन श्रीमती शालिनी भार्गव ने रविवार को सीपरी बाजार के कारगिल पार्क में स्थित सिद्ध गुफा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चन कर प्रभु श्री राम भक्त बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। उन्होने भगवान से भाई अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की आशीर्वाद लिया। उधर बुंदेलखंड शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा एवं वंशी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मिश्रा जी के नेतृत्व में श्रीमती शालिनी भार्गव ने बैठक कर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। बुंदेलखंड शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा के निवास मनोहरपुरा नगरा पर जोशी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डीडी मिश्रा, शिक्षक अमित श्रीवास्तव, ओमकार, गोपाल, ओंकार शर्मा, अंकित झा, शुभम शर्मा, वरुण, रविंद्र झा, नीरज पाल, अनीता श्रीवास्तव, पूजा अरोड़ा, धीरेंद्र बिरेंद्र कौर, सीमा शर्मा, किरण, आरती पांडे ,दीप्ति रावत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी की पत्नि ने मांगे पति के लिये वोट

झांसी। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की पत्नि श्रीमती पूनम शर्मा ने रविवार को सदर बाजार क्षेत्र के गंज, धर्मशाला, पन्नालाल, लालता प्रसाद कंपाउंड में लोगों से जनसम्पर्क भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों से लोेगों को रूबरू कराया। इस दौरान वेदिका शर्मा, तारिणी शर्मा, मनीषा जैन, प्रंशात शर्मा, दीपा, अर्पणा दुबे समेत भाजपा महिला मोर्चा की अनेकों महिलायें उनके साथ रही।

LEAVE A REPLY