चुनावी माहौल में तेजी लाने को आएंगे अमित शाह, प्रियंका और अखिलेश

0
715

झांसी। लोकसभा चुनाव के अंतिम दिनों में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है, जिसके चलते राजनैतिक दलों ने भी मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने प्रयासों में वृद्धि करना शुरु कर दी है। इसके तहत जहां जनसम्पर्क में तेजी आने लगी है, तो अब राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों के लगातार दौरे भी बढ़ने वालेे हैंं। चुनाव के अंतिम दिनों में बीजेपी के अमित शाह, कांग्रेस की प्रियंका गांधी, सपा के अखिलेश यादव समेत अन्य‍ नेताओं के आने से जहां पुलिस और जिला प्रशासन की जिम्मेेदारियां बढ़ेंगी, वहीं राजनैतिक दलों के सामने अपने स्टा‍र प्रचारकों की सभाओं में भीड़ जुटाने का जिम्मा रहेगा। स्टार प्रचारकों में अभी तक कांग्रेस जन अधिकार पार्टी गठबंधन से बाबू सिंह कुशवाहा, सपा से मनोज पाण्डेय और भारतीय जनता पार्टी से गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के अलावा उप मुख्यमंत्री उप्र केशव प्रसाद मौर्य झांसी ललितपुर लोकसभा सीट के चुनाव प्रचार में शामिल हो चुके हैं।
बता दें कि आगामी 25 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस की प्रियंका गांधी झांसी आ सकते हैं। इसमें अमित शाह मुक्ताकाशी मंच झांसी में भाजपा के झांसी-ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प. अनुराग शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी कांग्रेस व जन अधिकार पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी शिवशरण सिंह कुशवाहा के समर्थन में रोड शो करेंगी। वहीं 26 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झांसी आ रहे हैं। वह राजकीय इंटर कालेज झांसी में सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह यादव के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। इन नेताओं के आगमन को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी स्टार प्रचारकों के झांसी आगमन को लेकर सतर्क है और उन्‍होंने अपनी रणनीति तैयार की है।

मंगलवार 23 अप्रेल को सीएम योगी ललितपुर में करेंगे सभा


झांसी। मंगलवार को झांसी-ललितपुर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी की विशाल जनसभा पूर्वान्ह 11 बजे ललितपुर के गिन्नोट बाग में होगी।

LEAVE A REPLY