बंगले पर नहीं, प्लेटफार्म पर ही देंगे ड्यूटी

भड़के सफाईवाले, नेता के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

0
713

झाँसी। रेलवे अफसरों के बंगलों पर जबरन निजी काम करने के लिए भेजने पर गुस्साएं सफाई कर्मचारियों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/एनसीआरएमयू के नेता के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाद में सफाई कर्मचारियों को प्लेटफार्म पर ड्यूटी करने का आश्वासन मिलने पर गुस्सा शांत हो गया।
रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात सफाईकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान हड़ताल कर दी। रेलवे स्टेशन पर पदस्थ मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पर सफाईकर्मियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर तैनात हर उच्च अधिकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर मनमानी करते हुए अपनी मनमर्जी से ड्यूटी कराते हैं। सफाई कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर ड्यूटी करने की मांग की। सफाई कर्मचारियों के बवाल की जानकारी मिलते ही रेलवे अफसर सक्रिय हो गए। उन्होंने अपने अधीनस्थ अफसरों को टाइट कर सफाई कर्मचारियों से वार्तालाप करने को भेजा। अफसरों ने सफाई कर्मचारियों से वार्तालाप करते हुए आश्वासन दिया कि अब 12 घंटे ड्यूटी करना होगी। जो लोग 12 घंटे ड्यूटी नहीं करेंगे तो उनको नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसके लिए सुबह छह से शाम छह बजे तक समय देना होगा। आश्वासन मिलने पर सफाई कर्मचारियों का गुस्सा शांत हो गया। वही स्टेशन निदेशक ने सफाईकर्मियों द्वारा की गई हड़ताल से मना किया है। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारी अपने समय से बहुत देर बाद आये थे जिन्हें उन्होंने अनुपस्थित दर्ज कर दिया। जिससे यह अनुपस्थिति वह लोग हड़ताल के रूप में दर्शा रहे है।

LEAVE A REPLY