भामाशाह पुरुस्‍कार से सम्‍मानित होंगे सात व्‍यापारी

0
958

झांसी। व्यापारियों के शुभंकर व प्रेरणा स्त्रोत भामाशाह की स्मृति में 24 सितंबर को शाम 7 बजे से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वावधान में लक्ष्मी गार्डन में भामाशाह अवार्ड नाईट 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसमेें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्योग जगत की सात हस्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कमेटी द्वारा उद्यमियों का चयन कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने यह जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रविकांत गर्ग, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नई दिल्ली के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री विजय प्रकाश जैन, महिला व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सेठ, अभा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कठिल, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, चेंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष नीरज आनंद, छत्तीसगढ़ व्यापारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कैट के राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र जैन आदि शामिल होंगे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समारोह में स्थानीय व बाहर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री संजय सराफ, डॉ जितेंद्र अग्रवाल, आनंद मिश्रा, प्रो एसआर गुप्ता, राकेश सेन, अर्पणा दुबे, शालिनी गुरबख्शानी, अशोक जायसवाल, शिवाली अग्रवाल, अवध, नफीस, राजकुमार बसरानी, दिलीप अग्रवाल, अशोक साहू, दीपक साहू आदि उपस्थित रहे। अंत में जिला कोषाध्यक्ष सुनील नैनवानी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY