कम्‍बल के साथ बच्‍चों को खाद्य सामग्री वितरित की

0
2736

झांसी। समर्पण सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष अपर्णा दुबे की अध्यक्षता में सखी पुरा बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशोवर्धन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ आशीष अग्निहोत्री सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा उत्तर प्रदेश, विशेष अतिथि राजीव कुमार चकबंदी अधिकारी, नवीन मल्होत्रा, संजीव पार्लर वाले रहे। नव वर्ष के उपलक्ष में नेक कार्य से शुरुआत करते हुए 50 कंबल वितरित किए गए। बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। समर्पण सेवा समिति के सदस्य ज्योति मल्होत्रा, कविता महेश्वरी, प्रेरणा हजेला आदि मौजूद रहे। अंत में सचिव आराधना आनंद ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY