क्‍या आप जानते है – सुन्दरता के साथ स्वभाव भी बताती है ”नाभि”

0
2094

झांसी। ईश्‍वर ने हमारे शरीर में ऐसे ही हर चीज नहीं बनाई है। हर अंग का एक अलग ही महत्‍व है। यहां हम बात करते हैं महिलाओं की नाभि के बारे में जो कि हर इंसान की जीवनदायिनी होने के साथ ही जीवनरक्षक का काम भी निभाती है। आमतौर पर प्राचीन प्रतिमाओं में जहां भी महिला प्रतिमा दिखाई देती है, उनमें महिलाओं की ‘नाभि’ उनका स्वभाव भी व्यक्त करती है| इसके साथ ही नाभि महिलाओं की सुंदरता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी होती है। सबकी नाभि अलग-अलग प्रकार की होती है।

यह होते हैं अलग-अलग प्रकार की नाभि के रहस्य

बेहद बोल्ड नेचर की होती हैं लंबवत व वक्रीय नाभि की महिलाएं
जिन महिलाओं की नाभि लंबवत यानि लंबे आकार की हो या फिर वक्रीय यानि की घुमावदार हो, वे महिलाएं या लड़कियां नेचर में बहुत बोल्ड होती हैं और किसी से डरती नहीं है। जो भी काम करती हैं पूरे कांफिडेंस के साथ करती है। ऐसी महिलाएं अपने काम के प्रति काफी रूचि रखती हैं और अपने हर काम को बड़े ही परफेक्शन के साथ करती हैं।

समतल सपाट नाभि वाली महिलाओं से रहें सावधान
समतल नाभि वाली महिलाओं से जरा संभलकर रहना चाहिए। क्योंकि ऐसी महिलाओं के मिजाज का कभी भी कोई पता नहीं होता। एक पल में ये कुछ होती हैं तो दूसरे ही पल में कुछ और। इनका व्यवहार इनके मूड पर डिपेंड करता है। ऐसी महिलाएं आपकी किसी बात का गलत मतलब निकालकर आपको ही परेशानी में डाल सकती हैं। समतल नाभि वाली महिलाएं दूसरों के गुण कम और खामियां ज्यादा निकालती हैं। इसलिए इनकी किसी से लंबे समय तक नहीं बनती या दूसरे लोग खुद ही इनसे पीछा छुडा लेते हैं।

खूूबसूरत और साफ़ दिल की होती हैंं अंदर की ओर अधिक धंसी नाभि वाली महिलाएं
कई महिलाओं की नाभि अंदर की ओर अधिक धंसी होती है, ऐसी ही नाभि को गहरी नाभि कहा जाता है। गहरी नाभि वाली महिलाएं दूसरों की चिकनी-चुपड़ी बातों मे जल्दी ही आ जाती हैं। बातों की सच्चाई को जाने बगैर ये महिलाएं आसानी से दूसरे लोगों की बात को सच समझ लेती हैं और बाद मे मुसीबत में फंस जाती हैं। हालांकि, स्वभाव में ये बहुत ही भावुक और नर्म दिल की होती हैं। इनका दिल शीशे की तरह साफ होता है। इसलिए ये अपनी बात किसी से भी शेयर कर लेती हैं। देखने में ये महिलाएं खूूबसूरत होती हैं। लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इन्हें जल्दी-जल्दी प्रभावित करती हैं।

ऊपर उठी हुई नाभि वाली महिलाओं को मिलता है सुंदर जीवनसाथी
इस नाभि वाली महिलाएं बहुत ही सौन्दर्य प्रेमी होती हैं यानि अपने चेहरे-मोहरे को लेकर काफी सजग होती हैं। कब कहां कैसा दिखना है या कैसा तैयार होना है, इस नाभि वाली महिलाओं को बहुत अच्छे से पता होता है। ये स्वभाव में काफी रोमांटिक और मिलनसार होती हैं। भाग्य भी इनके साथ होता है। इन स्त्रियों का भाग्य इन्हें अचानक धन लाभ दिलाता रहता है। साथ ही इन्हें सुंदर जीवनसाथी और पैसे वाला ससुराल मिलता है।

सबसे परफेक्ट होती हैंं गोलाकार नाभि वाली महिलाएं
गोलाकार नाभि वाली महिलाएं जमीन से जुड़ी महिलाएं होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने जीवन से जुड़ी सच्चाई को जल्द ही एक्सेप्ट कर लेती हैं। गोलाकार नाभि वाली महिलाएं बहुत ही दयालु और ईमानदार होती हैं। इनके दिल में हमेशा दूसरों के लिए दया भावना होती है। ये महिलाएं सोच में बहुत तेज होती हैं। इनका स्वास्थ्य अधिकतर अच्छा रहता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की नाभि गोल होती है। वह बहुत ही गुणवान होती है। गोल नाभि वाली लड़कियां जिस भी घर में जाती है। उस घर में सम्मान पाती हैं और उनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है।

नोट : एशिया टाईम्‍स की टीम इसको लेकर कोई दावा नहीं करती है, समाचार को रोचक बनाने के लिए ज्‍योतिष शास्‍त्र का सहारा लिया गया है।

LEAVE A REPLY