रसकेंद्र गौतम को मिला गांधीनगर साहित्य सम्मान सम्मान

0
467

झांसी। जनपद के गुरसराय नगर निवासी जनपदीय शिक्षक नेता रसकेंद्र गौतम को गांधीनगर साहित्य, सेवा संस्थान चेरी ट्रेवल ट्रस्ट गुजरात द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2020 को आयोजित आनलाइन हिंदी कवि सम्मेलन कार्यक्रम में उनके द्वारा काव्य प्रस्तुत करने पर गांधीनगर साहित्य सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई पर गांधीनगर साहित्य, सेवा संस्थान चेरीट्रेबल ट्रस्ट, गुजरात द्वारा ऑनलाइन हिंदी कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमे देश के सभी प्रान्तों के 570 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर जनसंख्या पर अपने काव्य, लेख, विचारों को प्रस्तुत किये। इसी कड़ी में झाँसी जिले के क़स्बा गुरसराय के रसकेंद्र गौतम को उनके काव्य पर गांधीनगर साहित्य सम्मान 2020 के आयोजक गुलाब चंद्र पटेल व् रमेश भाई मुलवाणी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो रसकेंद्र गौतम को इससे पहले भी कई संस्थानों से सम्मानित किया जा चुका है। कम उम्र में इन्होंने एक अलग पहचान बनाकर गुरसराय कस्बे और झांसी जनपद का नाम रोशन किया है। उनके इस सम्मान मिलने पर युवा नेता नेहल सिंघई, अमन गोस्वामी, चंदन दुवे, धर्मेंद्र, अजीत, सौरभ सोनकिया, हेमन्त पटेल, दीपांशु नायक, रंजीत यादव, महेश साहू आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY