तीस फुट का मिलेगा रास्ता

0
417

झांसी। उन्नाव गेट बाहर, नगरिया कुआँ अत्यन्त आबादी वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में नगर निगम, झाँसी द्वारा नगर निगम की जमीन पर चाहरदीवारी (बाऊण्ड्रीवॉल) का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर रास्ता बन्द किया जा रहा है। चाहरदीवारी (बाऊण्ड्रीवॉल) बन जाने के कारण वहाँ के निवासियों को आने जाने का अन्य कोई रास्ता नही है। उक्त प्रकरण को वहाँ के स्थानीय निवासियों ने नगर विधायक रवि शर्मा को बताया तो आज दिनाँक 19 दिसम्बर 2020 को नगर विधायक रवि शर्मा ने नगर निगम के समस्त अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं को जाना। वहाँ के निवासियों ने बताया कि चाहरदीवारी (बाऊण्ड्रीवॉल) का निर्माण होने के कारण आने जाने का रास्ता बन्द हो जायेगा तथा हम लोगों को अन्य कोई आने जाने का रास्ता नहीं है।
नगर विधायक रवि शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि लोगों की इस समस्या का समाधान मौके पर तत्काल होना चाहिए। इस हेतु नगर विधायक रवि शर्मा ने क्षेत्रवासियों के आवागमन हेतु 30 फुट का रास्ता देने के निर्देश दिये, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी सहमति देकर वहाँ के क्षेत्रवासियों को आवागमन हेतु 30-30 फुट के दो रास्ते देने की स्वीकृति प्रदान की। स्थलीय निरीक्षण में सम्पत्ति अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह, ए0ई0 राजकुमार भद्रसेन, जे0ई0 राजेन्द्र कुमार वर्मा, कानूनगो सोनी जी, डॉ0 जगदीश सिंह चौहान, गोकुल दुबे, टी0वी0 करमरकर, प्रशान्त दुबे, विनीत खटीक तथा भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY