रुपयों का लालच देकर बालिका से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

0
850

झाँसी। रुपयों का लालच देकर बालिका से बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोंदना निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घर के सामने रामकली का घर है। इसी घर के बाहर उसकी लड़की खेल रही थी, तभी एक युवक आया और रुपयों का लालच देकर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उक्त महिला के मकान में ले गया। यहां उसकी लड़की के साथ बलात्कार किया। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावारा व ओरछा के ग्राम रामनगर निवासी मोना उर्फ अर्जुन यादव के खिलाफ दफा 376 (क), (ख) व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, रक्सा थाने की पुलिस ने नगरा मार्ग पर स्थित देशी शराब के ठेका के पास से आरोपी मोना को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। उधर, बालिका को डॉक्टरी परीक्षण हेतु महिला थाना लाया गया।

छह वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़

एरच थाना क्षेत्र के मलाईटोला में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और 20 रुपये देकर गलत कार्य करने के लिए नाली नरवा की तरफ ले गया। यहां लड़की से छेड़छाड़ की। लड़की के रोने की आवाज सुनते ही गोपी केवट पहुंचा तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने मलाईटोला निवासी हरिओम केवट के खिलाफ दफा 363, 354 (क), 354 (ख), 9/10 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पति ने पत्नी को पीटा

समथर थाना क्षेत्र के चिरगांव खुर्द निवासी मीरा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घर पर काम कर रही थी, तभी उसका पति आया और उससे गाली गलौज की। मना करने पर उसकी पिटाई की। पुलिस ने मुलायम सिंह के खिलाफ 323,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

दो महिलाओं की मौत, अज्ञात शव मिला

अलग- अलग स्थानों पर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि रेलवे परिसर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है।
कोंच के गांधीनगर निवासी श्रीमती शिखा वर्मा गैस चूल्हा जलाकर खाना पका रही थी, तभी कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गई। झुलसी हालात में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। वहीं, महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले महेश कुमार की पत्नी श्रीमती कीर्ति देवी को करंट लगने से झुलस गई। झुलसी हालात में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जीआरपी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर गई रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बर्खास्त सिपाही गांजा रखने के आरोप गिरफ्तार, भेजा जेल

झाँसी। रानीपुर के ग्राम लुहरगांव निवासी पुलिस सेवा से बर्खास्त सिपाही को पुलिस ने डेढ किलो गांजा रखने के जुर्म में जेल भेज दिया।
मालूम हो कि बर्खास्त सिपाही रामकृपाल सिंह विगत चार दिन से ग्राम लुहरगांव तथा रानीपुर में फरसा तथा कुल्हाडी लेकर घूम रहा था। दिमागी संतुलन बिगडने से वह एक दिन पेड पर चढकर फांसी का फन्दा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा था। बाद में चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह तथा सिपाहियों के पहुंच जाने पर वह किसी तरह नीचे उतर आया था। मकर संक्रांन्ति पर्व पर केदारेश्वर मन्दिर के दर्शन करने के लिये आने वाले श्रद्धालुओं की सिपाही ने मन्दिर में घुसने नहीं दिया था। जिससे मन्दिर पर लगने वाला वार्षिक मेला नहीं लग पाया था रानीपुर बाजार में भी सिपाही ने कई लोगों के साथ मारपीट कर धमकाया था। स्थानीय पुलिस ने 15 जनवरी की रात्रि में उसे किसी तरह केदारेश्वर मन्दिर से गिरफ्तार कर मऊरानीपुर थाना भिजवाया था। जहां से सिपाही को एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY