प्रदेश में दलित और ब्राहमण समाज का किया जा रहा हैं उत्पीड़न: सतीश चंद्र मिश्रा

0
405

झाँसी। उत्तर प्रदेश में दलित और बाह्मण समाज का उत्पीड़न हो रहा है। जिससे वह बहुत दुःखी हैं, खासकर ब्राह्मण समाज। इस प्रकार के सम्मेलन के माध्यम से वह सर्व समाज के लोगों को भाजपा का असली चेहरा दिखाने का काम कर रहे है। 2022 विधासभा चुनाव में बहिन जी की ही सरकार बनेगी क्योंकि उनके शासन काल में कानून व्यवस्था बेहतर होती है और सर्वसमाज के लोगों का विकास। यह बात बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बसपा सम्मेलन में झाँसी में कही।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन चल रहे है। अब केवल 14 जिले शेष रह गए हैं। जिनमें झाँसी और ललितपुर शामिल है। आज यहां के दोनों जिलों में सम्मेलन था। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जो हालात हैं। वह काफी बुरे हैं। दलित और बाह्मण समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसमें ब्राह्मण समाज खास है। जिससे वह काफी दुःखी हैं। वह इस प्रकार के सम्मेलन के माध्यम से सर्वसमाज को बताना चाह रहे है कि भाजपा सरकार में सभी परेशान हैं।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा आगे देखिए, किस प्रकार ब्राह्मण समाज बसपा से जुड़ रहा है। हम सभी मिलकर बहिनजी को अगला मुख्यमंत्री बनायेंगे। यह संकल्प हर ब्राह्मण ले रहा है। क्योंकि बहिनजी ही उत्तर प्रदेश को बेहतर ढंग से चला सकतीं हैं। 2007 की तरह इस बार भी ब्राह्मण समाज खुलकर उनके साथ जुड़ा और 2022 में उन्हें मुख्यमंत्री बनायेगा। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी बेहतर यह किसी से छिपा नहीं है। हर दो घंटे में महिला उत्पीड़न हो रहा है और रेप की घटनायें हो रहीं हैं, हत्यायें हो रही हैं। रोज अखबार पढ़िये तो केवल हत्यायें और रेप व महिला उत्पीड़न की घटनायें देखने को मिलती हैं। एनकाउंटर की कोई नीति नहीं होती है। सर्वोच्य न्यायलय कहता है कि एनकाउंटर का मतलब हत्या। मालूम हो कि 2022 विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण और सर्वसमाज को सधाने के लिए बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध वर्ग महासम्मेलन कर रही है, जिसकी जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा को दी है। आज झाँसी और ललितपुर जिले में बसपा का यह सम्मेलन आयोजित किया गया। महासम्मेलन में शामिल होने राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा झाँसी पहुंचे।

LEAVE A REPLY