धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्‍यौहार

क्रिसमस पर गिरजाघरों से लेकर घरों में उत्सव का माहौल

0
299

झाँसी। मसीही समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की शुभकामनाएं दीं और खुशियां मनाईं। यह सिलसिला सुबह से ही घरों से लेकर गिरजाघरों में चल रहा है। गिरजाघरों में शाम के आयोजन के बाद क्रिसमस की सुबह विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। कैरोल गायन द्वारा सभी को बालक यीशु के जन्म की सूचना दी जा रही है। चारों ओर उत्सव का माहौल नजर आया और धूमधाम से क्रिसमस का त्‍यौहार मनाया गया।
मसीही समाज के लोगों द्वारा क्रिसमस को लेकर एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां करनी प्रारम्‍भ कर दी थी। घरों की आकर्षक सजावट की गई है और तरह-तरह के केक के साथ कई अन्य लजीज व्यंजन भी घरों में बनाए गए हैं। दोस्तों व जान पहचान वालों का का आना-जाना मसीही समाज के लोगों के घर जारी रहा और लोगों ने गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

प्रमोद कुमार जैरल्ड ने बताया कि क्रिसमस पर सुबह से ही बड़े- युवा और बच्चे क्रिसमस के उत्सव में डूबे हुए हैं। लोगों ने खास क्रिसमस के लिए नए परिधान पहने हैं। घरों पर मिलने-जुलने का सिलसिला चल रहा है। इसके साथ ही बच्चे व युवा अपने अंदाज में खुशियां मना रहे हैं। डोनी डेनियल ने बताया कि उनके घर पर दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी है। जो हर साल होती है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए उनके दोस्त यदि बाहर होते हैं तो भी एक दिन पहले से शहर में आ जाते हैं। कई ऐसे दोस्त हैं जो स्कूल के समय से इस क्रिसमस पार्टी में शामिल हो रहे हैं और अब जाब लगने के बाद भी पार्टी में आते हैं। इसी तरह मैरी डिसूजा ने भी क्रिसमस उत्सव पर अपने दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बनाया है। पहले घर पर खुशियां मनाई जाएंगी और बाद में दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन होगा।
वहीं, संत पॉल चर्च सीपी मिशन कंपाउंड द्वारा क्रिसमस ट्री प्रोग्राम मनाया गया जिसमे संता क्लॉज द्वारा चर्च के सभी सदस्यों बच्चों एवम जवानों को ढेर सारे गिफ्ट दिए गए, हर्ष उल्लास से क्रिसमस ट्री प्रोग्राम मनाया गया, जिसकी अगुवाई पास्टर मान मसीह, गैब्रियल मसीह, अभिषेक, विशाल, मुकेश, पंकज साहू, प्रत्यक्ष, श्रंखला, शिल्पा, इतिशा, सोनल, मीनल, नैंसी, हिमांशु, तथा चर्च के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में पास्टर दीपक मसीह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY