झांसी की भूमिका ने फिर पहना एक और ताज

0
1697

झांसी। अब तक हुई विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में अपना डंका बजाने वाली भूमिका सिंह को अब एक और ताज से नवाजा गया हैै। वह दिन प्रतिदिन नए कीर्तिमान बनाती जा रही हैं।

अब भूमिका सिंह ने जयपुर में आयोजित मिसेज इण्डिया वर्ल्ड 2018 का खिताब अपने नाम करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झांसी का नाम रोशन किया है। यह वर्तमान में कोहिनूर संस्था की सचिव भी हैं। उन्होंने गत दिवस 24 अक्टूबर को जयपुर पिंक सिटी के रजवाड़ा रिजॉर्ट में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिसेज वर्ल्ड की विजेता बन कर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता के आयोजक प्लेनेट मीडिया ग्रुप गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, एमएसएमई थे। कार्यक्रम के आयोजक विक्रम राव व कोरियोग्राफ कशिश ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई से आए हुए कलाकार दिव्या नाथावत, संगीता सिंह एवं जूरी सदस्यों में पवन कौशिक एस्ट्रोलॉजर, स्मृति सिंह मिसेज एशिया, कशिश राजपूत मिस यूपी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के चरण 4 दिन तक चलते रहे, जिसमें रिटर्न जनरल नॉलेज टेस्ट, ग्रुमिंग क्लासेस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेस दी गई और प्रतियोगिता के 1 दिन पहले 23 अक्टूबर को टैलेंट प्रतियोगिता रखी गई। सभी चरणों को पार करके चयनित 22 प्रतिभागियों को फाइनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया, जिसमें तीन राउंड हुए पहला राउंड भारतीय परंपरा भारतीय परिधान पर था। द्वित्तीय राउण्ड वेस्टर्न थीम पर था एवं तृतीय राउंड प्रश्नोत्तर राउंड था। इसमें मिस एवं मिसेज दो कैटेगरी थी, जिसमें मिसेज वर्ल्ड 2018 का खिताब भूमिका सिंह ने अपने नाम दर्ज कराया। प्रतियोगिता से वापिस आने पर उनका रेलवे स्टेशन पर कोहिनूर संस्था के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY