. . . क्‍योंकि हर दिल में है रब बसता

आस्था एवं मानवता की सेवा की समन्वय के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

0
705

झांसी। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अध्यक्ष वैशाली पुंशी की अध्यक्षता में सिद्धेश्वर मंदिर में सभी सदस्यों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक कर उनके चरणो में खीर का प्रसाद अर्पित किया गया। उस प्रसाद को गरीब असहाय वृद्धजन एवं बच्चों में बांटा गया।
कोहिनूर सचिव भूमिका सिंह ने बताया कि ईश्वर की भक्ति एवं मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम धर्म है। दोनों के समन्वय के साथ सब कार्य पूरे होते हैं। उन्‍होंने कहा कि हर मां-बाप प्रसन्न होते हैं, जब उसकी संतान प्रसन्न होती है। उसी प्रकार उस ईश्वर की संतान मानव है और अगर हम मानवता की सेवा करते हैं तो वह स्वयं हमसे प्रसन्न होते हैं। इस भावना के साथ हमने ईश्‍वर की भक्‍ति और मानव की सेवा के क्रम में गरीबों एवं असहाय वृद्ध एवं बच्चों में प्रसाद बांट कर शिवजी को प्रसन्न करने का प्रयास किया है। इस कार्यक्रम में अंजली दत्ता, रोशनी जसवानी, रामेंद्र पाल, मीनू, श्रुति चड्ढा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY