लोक निर्माण विभाग की सामुदायिक रसोई हुई शुरू

0
759

झांसी। जनपद झांसी में उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग की प्रेरणा से लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम एवं उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा आपसी सहयोग एवं संयुक्त प्रयास से सामुदायिक रसोई प्रारंभ की गई है। इसके साथ ही गरीब व असहाय जनों को खाद्यान्न का भी वितरण किया जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कोरोना वायरस के कारण सभी निर्माण कार्य बंद है तथा मार्केट आदि भी पूर्णतया लॉक डाउन है जिस कारण लेबर एवं उनका परिवार तथा अन्य गरीब असहाय भूखा ना रहे। इस उद्देश्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रेरणा से लोक निर्माण विभाग सेतू निगम एवं उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने संयुक्त प्रयास व आपसी सहयोग से से निरीक्षण भवन सर्किट हाउस परिसर में सामुदायिक रसोई का संचालन प्रारंभ किया है। सामुदायिक रसोई से प्रतिदिन सुबह तथा शाम को 100 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त राशन का भी वितरण होगा लगभग 50 जरूरतमंदों को 5 किलोग्राम तक खाद्यान्न वितरित होगा जिसमें आटा, दाल, नमक, आलू, चना आदि सम्मिलित रहेंगे।

LEAVE A REPLY