मंदिर के पुजारियों व अनुष्‍ठान करने वाले ब्राह्मणों को मिले आर्थिक मदद

0
1263

झांसी। कोविड-19 के कारण मंदिर के पुजारियों, अनुष्ठान करने वाले ब्राह्मणों को आजीविका चलाने में अनेको दुश्वारियां आ रही है। आज मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा को राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा ऐसे सभी पुजारियों, ब्राह्मणों को 10000 रुपए प्रति माह खाते में सीधे हस्तांतरण करने व राशन किट उपलब्ध कराए जाने हेतु मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित करते हुए आयुक्त कार्यालय में भेंट किया।
अंचल अड़जरिया विश्व हिंदू परिषद ने मांग पत्र देते हुए मंडलायुक्त से कहा कि संपूर्ण प्रदेश में लॉक डाउन के कारण मंदिर बंद है। कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो रहे हैं, जिस कारण मंदिर के पुजारियों पर आर्थिक मार पड़ी है। क्योंकि इनकी आजीविका का साधन मात्र पूजा-पाठ, अर्चना, अनुष्ठान है। सबसे बड़ी दुविधा यह है कि यह सभी स्वाभिमानी होने के कारण अनेकों दिनों से भूखे रहने के बाद भी किसी से कुछ मांग नहीं सकते हैं। अतः ऐसी स्थिति में आपसे निवेदन है कि ऐसे सभी पुजारियों ब्राह्मणों को 10000 रुपए प्रतिमाह उनके खाते में दिए जाएं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक मदद भी ऐसे पुजारियों एवं ब्राह्मणों को किये जाने कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर आरके दुबे, किशोर तिवारी, राजेश नायक, पुजारी रामबाबू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY