कम्‍यूनिटी किचन के समापन पर किया सम्‍मान

0
768

रिपोर्ट : अमित सैनी झांसी

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झाँसी महानगर के सीपरी मण्डल के नेतृत्व में वार्ड 16 मसीहा गंज में जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी एवं मंडल पदाधिकारियों एवं सेक्टर संयोजक गौरव खटीक के विशेष सहयोग से निरंतर 32 दिनों से मोदी टिफ़िन एवं जरूरी खाद्य सामग्री का वितरण का कार्य किया जा रहा था, जिसका जिला अध्यक्ष, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, निवर्तमान विधानसभा संयोजक मनु सिंह के मुख्य आतिथ्‍य में कम्युनिटी किचन का समापन किया गया।


कार्यक्रम में निरंतर अपनी सेवा एवं सहयोग प्रदान कर रही हमारी मातृशक्ति एवं छोटी बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राकेश तिवारी और आभार मंडल उपाध्यक्ष पंकज शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील परिहार राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष अंकुर दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, मंडल महामंत्री विशाल पांडे, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामजी रामायणी, मंडल मंत्री राजेन्द्र प्रजापति, मंडल मंत्री विशाल रैकवार, महेश कनोजिया, सहजेंद्र बघेल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक खटीक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना अधिकार, राजकुमार खटीक, रवि सक्सेना, दिलीप बोस, नकुल कुशवाहा, मनजीत सिंह, आनंद श्रीवास्तव, रवि अहिरवार, विक्की सैनी, दिनेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY