झांंसी। जेसीआई ग्रेटर की महिला विंग के तत्वावधान में चेयरपर्सन रश्िम श्रीवास्तव और डायरेक्टर सीमा अग्रवाल की संयुक्त अध्यक्षता में बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अलका अग्रवाल व रजनी गेड़़ा ने बसंत उत्सव का महत्व बताया। कार्यक्रम संयोजिका गीता झा व अंजू अग्रवाल द्वारा प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें पतंग सजावट में किरन अग्रवाल हिना पमनानी द्वितीय रहीं, टेलेण्ट प्रतियोगिता में सुरभि प्रथम, निशा द्वितीय और रागिनी तृतीय रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में सुनीता गुप्ता व दिव्या अग्रवाल विजेता रहीं। कार्यक्रम में डॉ. ममता फसानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुनीता शर्मा, ममता दासानी, चंदा, बबली, माला, निधि आदि मौजूद रहीं। सचिव ममता गर्ग ने आभार व्यक्त किया।