आज का पंचांग : क्‍या कहते हैं 26 सितम्‍बर को आपके सितारे

0
1036

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ आप देख रहे हैं। अब अजमेर के नन्दादेवी ज्योतिष परामर्श केंद्र (आज का पंचांग एवं राशिफल) झांसी(उ.प्र.) के हिसाब से ज्‍योतिषविद पं. चंद्रमुकुट शर्मा द्वारा आज का पंचांग और राशिफल प्रस्‍तुत किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि अपना फीड बैक अवश्‍य भेजिए।

जानिए 26 सितंबर 2020, शनिवार का पंचांग :

सूर्योदय – 06:06
सूर्यास्त – 18:08
तिथि – शुक्ल पक्ष, दशमी
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा
सम्वत – शक सम्वत – 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत – 2077 प्रमादी
सूर्य राशि – कन्या
चन्द्र राशि – मकर
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
अयन- दक्षिण
ब्रह्म मुहूर्त – 04:30 से 05:18 तक (27 सितंबर)
प्रातः सन्ध्या – 04:54 से 06:06 तक (27 सितंबर)
सायाह्न सन्ध्या – 18:08 से 19:19 तक
निशिता मुहूर्त – 23:43, 26 सितम्बर से 00:31, 27 सितम्बर तक
अभिजीत महुर्त – 11:43 से 12:31
गोधूलि मुहूर्त – 17:56 से 18:20 तक
राहु काल – 09:06 से 10:36 तक
गुलिक काल – 06:06 से 07:36
यमगण्ड काल – 13:37 से 15:07

जानिये कैसा रहेगा आपका 26 सितंबर 2020, शनिवार को राशिफल

मेष- मन विचलित रहेगा पर थोड़े प्रयास में काबू भी आजाएगा। दिमाग में गलतफहमी न आये इससे बचें। सन्तान का ध्यान रखे स्वास्थ सम्बन्धी परेशानी आ सकती है।

वृषभ- कार्य सारे थोड़े देरी से होंगे आज आलस्य के कारण। परन्तु प्लेनिंग से सभी कार्य सफल हो सकते है। आज विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। माँ के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन- आज चुप रहना ज्यादा पसन्द आएगा आपको और यही निर्णय सही रहेगा। फिर भी सलाह यही है की चुप रहना उत्तम किसी से कटाक्ष हो सकते है उससे बचें।

कर्क- स्वास्थ्य के लिए अच्छा दिन नहीं है। मानसिक पीड़ा में रह सकते है आज। गले के इंफेक्शन से बचें। ज्यादा काम काज से कमर दर्द हो सकता है आज।

सिंह- आज का दिन बहुत बुरे से अच्छे की तरफ आएगा अर्थात आधा खराब आधा बढ़िया। इन्वेस्टमेंट अटक सकता है आज। लेबर/कोर्ट/अस्पताल स्टाफ से विवाद न करे हानिकारक हो सकता है।

कन्या- आज धन सम्बन्धी थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है दिमाग में। ज्यादा क्रोध न करे किसी से भी विवाद करने से बचे आप आज। खर्च का विचार कर रहे है तो सही समय नही है खरीददारी का।

तुला- काम काज कार्यस्थल के लिया बढ़िया दिन आज। सम्मान बना रहेगा सभी कार्य सफल होंगे। धन लाभ के सुअवसर मिलेंगे। पर ज्यादा दिखावा भारी भी पड़ सकता है तो नियंत्रण रखे आज।

वृश्चिक- आज के कार्यो में बाधा सामने आएगी। धन आगमन और कार्यशाला में रुकावट आ सकती है। मेहनत से कार्य बनने संभव है। छोटे भाई बहन से विवाद होगा उससे बचे।

धनु- मुह/गले के इंफेक्शन से बचें। परिवार जनों से थोड़ा संघर्ष हो सकता है। आज घर पर ठहरेंगे नही आप पर फिर भी जितना समय रुके सावधान रहे। इन्वेस्टमेंट बहुत सोच विचार करके करें आप।

मकर- मैरिड कपल के लिए उत्तम दिन है आज का। स्नेह प्रेम से भरा रहेगा दिन। फिर भी थोड़ा से मानसिक रूप से चिंताओ से घिरा पाएंगे खुद को।

कुम्भ- आज कोई छोटी यात्रा हो सकती है। किसी भी ऐसे विवाद से दूर रहे कोर्ट जाना पड़ सकता है। सेहत से थोड़ा आज संघर्ष रहेगा।

मीन- धन अर्जन के लिए बढ़िया दिन आज। स्टॉक खरीद कर रखने के लिए उत्तम दिन आज। धन को लेकर विवाद से बचे आज। बड़े भाई बहन से थोड़ा सावधान रहना जरूरी विवाद हो सकता है।

LEAVE A REPLY