सेना दिवस पर महिला व्‍यापार मण्‍डल ने सैनिकों को किया नमन

उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल नगर शाखा ने किया भारतीय सेना दिवस पर सैनिकों को दी शुभकामनाएं

0
510

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के निर्देशन में एवं नगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी के नेतृत्व में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई और कर्नल विलियम को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्र की सुरक्षा को अपना कर्तव्य मानकर सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरता शौर्य एवं बलिदान के प्रतीक सेना के बहादुर जवानों एवं उनके परिवार को भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। राष्ट्र के प्रति उनके त्याग एवं सेवा को महिला व्यापार मंडल उनको नमन करता है। 15 जनवरी 1949 के बाद से ही भारत की सेना ब्रिटिश सेना से पूरी तरह मुक्त हुई थी। इसीलिए 15 जनवरी को “थल सेना दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन देश के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देने वाले जवानों और जंग के दौरान देश के लिए बलिदान करने वाले शहीदों की विधवाओं को सेना पदक और अन्य पुरस्कारों से नवाजा जाता है। शालिनी गुरबख्‍शानी ने कहा कि हमारे थल सेना के वीर सैनिकों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं वीर सैनिकों के शौर्य और जज्बे को नमन है वंदन है। इस मौके पर केंटोमेंट के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, छावनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज विजय, महिमा जायसवाल, दीपा छाबड़ा, सीमा शर्मा, विजय गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY