तीन मार्च को होगा उप्र. विधान परिषद चुनाव

*********अधिकारियों को जिम्मेदारियां, संवेदनशील होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें *********मतदान 03 मार्च 2022 को व मतगणना 12 मार्च 2022 को होगी

0
276

झाँसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में झाँसी -जालौन- ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदेय स्थलो, नामांकन प्रक्रिया आदि के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो एवं निर्वाचन कार्य में लगाये गये अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने उ0प्र0 विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र निर्वाचन-2022 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में स्थानीय प्राधिकारी झांसी-जालौन- ललितपुर 2022 से विधान परिषद सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया में जनपद में कुल 16 मतदान केन्द्र बनाये गये है जिस पर कुल 1395 मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद जालौन में 13 मतदेय स्थल है जिसमें 1411 मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद ललितपुर में 08 मातदेय स्थलों पर 1019 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।
स्थानीय प्राधिकारी झांसी- जालौन-ललितपुर के निर्वाचन -2022 की निर्वाचक प्रक्रिया की तिथिवार जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 विधान परिषद की के स्थानीय प्राधिकरी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों, जिनका कार्यकाल 07 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एक सदस्य को चुना जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 04 फरवरी 2022 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन हेतु 4 फरवरी 2022 से अंतिम 11 फरवरी 2022 (शुक्रवार) समय पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक तथा नाम निर्देशनों की जांच हेतु 14 फरवरी 2022(सोमवार), नाम वापसी हेतु अंतिम 16 फरवरी 2022 (शुक्रवार) को निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि 03 मार्च 2022 सोमवार को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। 12 मार्च 2022 (शनिवार) को मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 मार्च 2022 को मंगलवार के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बंधित सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त निर्वाचन के संबंध में सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/मतदान कार्मिक शैलेष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष झाँसी विकास प्राधिकरण सर्वेश कुमार दीक्षित, अपर जिला अधिकारी जालौन श्रीमती पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत समस्त राजनैतिक दल के पदाधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY