झांसी मीडिया क्‍लब ने किया तीन वरिष्‍ठ पत्रकारों का सम्‍मान

0
281

झांसी। पत्रकारिता के साथ ही अन्‍य क्षेत्रों में झांसी का नाम रोशन करने पर झांसी मीडिया क्‍लब द्वारा झांसी के तीन वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया।
सोमवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान व अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने झांसी का विभिन्‍न क्षेत्रों में झांसी का नाम रोशन करने पर वरिष्‍ठ पत्रकार शशांक त्रिपाठी, चन्‍द्रकांत यादव और महेश पटैरिया का सम्‍मान किया गया। इसके तहत वरिष्ठ पत्रकार शशांक त्रिपाठी जिन्हे दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सम्मान किया गया। वही वरिष्ठ पत्रकार महेश पटेरिया को पत्रकारों के संगठन उत्‍तर प्रदेश जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन (उपजा) का प्रदेश मंत्री बनाए जाने और वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत यादव को उपजा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर झांसी में पत्रकारों ने हार माला और पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। तीनो पत्रकार साथियों द्वारा प्रदेश में झांसी के पत्रकारों का मान बढ़ाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान झांसी मीडिया क्लब के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, कुंदन सोलंकी, वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू, सुदर्शन शिवहरे, राहुल उपाध्याय, राहुल कोस्टा, आकाश राठौर, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद कलाम कुरैशी, वासु, अंसारी, बृजेश साहू, राम नरेश शर्मा, नदीम, इसरार खान, संजू गोस्‍वामी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY