सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में किया गया वृहद मानव श्रृंखला का आयोजन

** वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नागरिकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा जागरूकता शपथ ** दिनांक 5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक जनपद में संचालित है सड़क सुरक्षा माह

0
146

झाँसी। परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक संचालित सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज झाँसी जनपद के विद्यालयों, विभिन्न राजकीय विभागों एवं स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से मानव श्रृंखला का निर्माण तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ कार्यक्रम इलाईट चौराहे पर आयोजित किया गया।

झाँसी नगरीय क्षेत्र में इलाइट चौराहे से झाँसी किला तक नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र / छात्राओं तथा नागरिक सुरक्षा के सदस्यों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। उक्त मानव श्रृंखला में करीब 6000 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मानव श्रृंखला के निर्माण के पश्चात मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर आलोक सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों, छात्र / छात्राओं एवं नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलायी गयी। उक्त के अतिरिक्त झाँसी जनपद में प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी के निर्देशन तथा ब्लॉक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी के निर्देशन में मानव श्रृंखला का निर्माण तथा सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस उप महानिरिक्षक जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी झाँसी रवीन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस0, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, उप परिवहन आयुक्त आगरा परिक्षेत्र मंयक ज्योति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, अपर नगर मजिस्ट्रेट झाँसी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) झाँसी सभाग आर०आर० सोनी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) झाँसी संभाग प्रभात पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी सुधाकर पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार हेमचन्द्र सिंह गौतम व सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक झाँसी ओ०पी० सिंह, यात्री / मालकर अधिकारी दीपक सिंह सहित समस्त स्तरीय अधिकारी, बस / ट्रक यूनियन के पदाधिकारी, नागरिक सुरक्षा के सदस्य उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY