अवैध संबंधों के चलते सोते समय दिया गया था दोहरे हत्‍याकाण्‍ड को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

पिता-पुत्र हत्याकांड का खुलासा

0
167

झाँसी। सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंधों को चलते सोते समय पिता पुत्र की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा निवासी महेंन्द्र कुमार अहिरवार व अपने पिता काशीराम अहिरवार के साथ 20/21नवंबर 2022 को खेत पर पानी लगाने गए थे। रात्रि में पानी लगाने के बाद वह पेड़ के नीचे सो रहे थे, तभी रात्रि में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने चार लोगों को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारम्‍भ कर दी थी, लेकिन विवेचना में इन व्यक्तियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने असली आरोपी की तलाश प्रारम्‍भ कर दी, जिसमें गांव में रहने वाले राजकुमार अहिरवार का नाम प्रकाश में आया था। इसको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। आरोपी गांव छोड़कर कहीं भाग गया था। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर पर है। सूचना पर गई पुलिस ने राजकुमार अहिरवार को पकड़ लिया। उसे थाना लाया गया। यहां आरोपी ने पिता पुत्र की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी का कहना है कि मृतक महेंन्द्र अहिरवार उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। मृतक महेंद्र का आरोपी की अनुपस्थिति में उसके घर पर बराबर आना जाना बना रहता था। इस संबंध में आरोपी ने मृतक व उसके परिजनों को समझाया था, मगर मृतक नहीं माना था। पत्नी से अवैध संबंधों के चलते रात्रि में पिता-पुत्र की खेत में सोते समय डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी थी। आरोपी को पकड़ने में सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सरोज, उपनिरीक्षक जितेंद्र बाबू, आरक्षी मोहित मिश्रा, दीपक खैनवार और कपिल सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY