रेलवे ने वसूले 29295 रुपए

0
1266

झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि खैरार रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट, बांदा की उपस्थिति में बस रेड कर वृहद टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 79 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रूपए 29295/- वसूल किये गए। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार, आरके मिश्रा, आरके बाजपाई, आरके दुबे द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।
इस प्रकार के औचक जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इसको लेकर रेलवे अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि यात्रियों से अनुरोध है की उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन व रेल परिसर में गंदगी ना फैलाएं तथा असुविधा से बचें।

——————-

जॉब चाहिए हमारे पास आईए, अपने रिज्‍यूम और आधार कार्ड के साथ मिलें, इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास सदर बाजार रोड सिविल लाईन्‍स झांसी

सम्पर्क करें- 6392325259

—————————-

चलती ट्रेन में महिला के गले से छीनी सोने की चेन

-अलग-अलग ट्रेनों के दो यात्री भी हुये चोरों के शिकार

झांसी। दिल्ली से झांसी आ रही थिरुकुल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री के गले से बदमाश सोने की चेन छीनकर भाग गये। जिसकी शिकायत पीड़िता ने झांसी पहुंचकर की। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
थिरुकुल एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 की सीट नम्बर 46 पर राखी सफर कर रही थी। ट्रेन जब आगरा स्टेशन के नजदीक थी। तभी एक बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला का शोर सुनकर कोई मदद करता उससे पहले ही बदमाश भाग गया। झांसी पहुंचकर पीड़ित महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर ट्रेन क्रमांक 12722 के स्लीपर कोच क्रमांक एस-8 की सीट 24,56,45 पर विष्णुकांत दुबे नाम का यात्री सफर कर रहा था। सफर के दौरान बदमाश उसका पर्स चोरी कर ले गये। जिसमें नकदी और अन्य सामान रखा हुआ था। उसने इसकी शिकायत झांसी जीआरपी से करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया।
इसी क्रम में कोयम्बटूर से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन क्रमांक 12647 के स्लीपर कोच एस-9 की सीट 71 पर लबित कुमार निवासी बुलंदशहर सफर कर रहा था। रास्ते में बदमाश उसका लेपटाप और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर भाग गये। इसकी शिकायत झांसी जीआरपी से करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया।

——————-

जॉब चाहिए हमारे पास आईए, अपने रिज्‍यूम और आधार कार्ड के साथ मिलें, इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास सदर बाजार रोड सिविल लाईन्‍स झांसी

सम्पर्क करें- 6392325259

—————————-

आज रद्द रहेगी बरौनी मेल

झांसी। यदि आप बुधवार को झांसी आने वाली बरौनी मेल से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने प्रोग्राम में थोड़ी तब्दीली कर लें, क्योंकि इस दिन ग्वालियर-बरौनी मेल का संचालन नहीं किया जा रहा है।
रेल प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि गाडी संख्या 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल का परिचालन अपरिहार्य कारणों से 9 मई को नहीं किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY