मछलियों को भोजन देगी जिए मुहिंजी सिंध विंग

0 सिंधी महिला विंग की मासिक बैठक

0
776

झांसी। जिये मुहिंजी सिंध वीमेन विंग झांसी के तत्वावधान में स्थानीय होटल में अध्यक्ष श्रीमती कंचन आहूजा की अध्यक्षता में मासिक बैठक रखी गई। बैठक मे सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यो ने आगामी कार्यो की रूपरेखा एवं 24 जनवरी को सिंधी गुरु साई साधराम धुनिसाहिब का आयोजन एवं इसके साथ हर माह के पड़ने वाले “साये शुक्रवार“ को नदी या ताल के किनारे मछलियों के भोजन के लिए एक “गुझि देग“ का कार्यक्रम भी तय किया गया।
संस्था सचिव भावना सहजवानी ने बताया कि हम जल वाले जीव जंतुओं के लिए भोजन उपलब्ध कराते है। ये एक धर्म का काम है। इसके अतिरिक्त समाज सेवा में भी सिंधी समाज का विशेष योगदान हो। इसपे भी चर्चा की गई। इस मौके पर वसुधा, नंदिनी जसवानी, वैशाली पुंशी, मधु आमलानी, कनक सहवानी, मानवी, हिना महक, किरण गोविंदनी, प्रियंका पारेचा, जानवी, गंगा, वंशिका, नीलम आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं। अंत मे आशा करनानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY