रेल कर्मचारियों द्वारा किये गए प्रशंसनीय कार्य

0
1027

झांसी। अनिल जैन नामक एक यात्री जिसका टिकट गाड़ी संख्या 18238 में 11 मार्च को भोपाल से होशंगाबाद एस 9 में था। वह अपना मोबाइल सीट पर छोड़कर होशंगाबाद स्टेशन पर उतर गए थे। एम् के सिंह उप मुख्य टिकट निरीक्षक ने यात्री को फोन करके मोबाईल की जानकारी दी। मंगलवार को 12137 ट्रेन से इटारसी से आते समय यात्री का मोबाइल होशंगाबाद में उनको सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। इसी प्रकार आज 12 मार्च को गाडी संख्या 12649 कर्नाटक संपर्क क्रांति में एक महिला यात्री अपना पर्स सीट नम्बर 24 पर छोड़ कर ग्वालियर उतर गयी। कामर्शियल कंट्रोल द्वारा सूचना दी गयी, जिसमें जरूरी कार्ड ,रुपये एवं कागजात थे जिसे महिला यात्री के कहने पर मुख्य टिकट निरीक्षक झाँसी मंडल अनिल दोहरे द्वारा हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर उसके रिलेटिव को सौप दिया गया।

LEAVE A REPLY