राजस्व परिषद के अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया

0
693

झांसी। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश दीपक त्रिवेदी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि दीपक त्रिवेदी एक कुशल एवं योग्य अधिकारी के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी थे और उनके द्वारा प्रदेश को दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा। बता दें कि दीपक त्रिवेदी एक अगस्‍त 2019 को राजस्‍व परिषद के अध्‍यक्ष बने। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एडीएम न्याय संजय पांडे, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY