ऑनलाइन व्यापार के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

0
729

झांसी। कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय आह्वान पर देशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने विगत दिवस जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर विदेशी कार्यालयों के ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी व व्यापारी सेना के जिला महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी व सभी व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भारत सरकार से मांग की गई कि विदेशी कंपनियां एफडीआई का खुले रूप में उल्लंघन कर रही हैं, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। खुदरा बाजार भी ऑनलाइन व्यापार से कमजोर हो रहा है। इसलिए देश की जीडीपी में गिरावट आई है। देश में बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है।

एक बार सेवा का मौका अवश्‍य दें

लवी मिस्‍लेनियस शॉप

फॉर लेडीज
खाती बाबा रोड, अजीत मैरिज हॉल
प्रेम नगर झांसी

व्यापारियों ने प्रदर्शन में मांग की कि विदेशी कंपनियों के ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाया जाए। एफडीआई के नियमों को अधिक सख्‍त बनाते हुए इन विदेशी कंपनियों पर अंकुश लगाया जाए, जिससे देश के सात करोड़ व्यापारियों का व्यापार सुरक्षित हो सके। इस राष्ट्रीय प्रदर्शन का नेतृत्व कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया, महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर प्रदेश व्‍यापार मण्‍डल के प्रदेश अघ्‍यक्ष संजय पटवारी ने किया। प्रदर्शन में 24 राज्यों से लगभग 20,000 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY