कंचन आहूजा बनी विश्‍व सिंधी सेवा संगम की महिला विंग की प्रदेश अध्‍यक्ष

0
1115

झांसी। जिये मुहिंजी सिंध महिला विंग झाँसी की अध्यक्ष को पूरे विश्व के सर्वोच्च संगठन “विश्व सिंधी सेवा संगम” का उत्तर प्रदेश की महिला विंग का अध्यक्ष बनाया गया।
संस्था के संस्थापक दादा गोपाल दास सदनानी, अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉ राजू मनवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप थारवानी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भारती छाबरिया एवं महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की संस्‍तुति से श्रीमती कंचन आहूजा को उत्तर प्रदेश वीएसएसएस की महिला विंग का अध्यक्ष बनाकर शुभकामनाएंं व बधाई दीं।
इसकी जानकारी देते हुए श्रीमती आहूजा ने बताया कि “ विश्व सिंधी सेवा संगम “ संस्था 28 देशो में व 26 राज्यों में सिंधी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। ये हमारे समाज के लिए गर्व कि बात है। झाँसी में भी शीघ्र ही वीएसएसएस महिला विंग का गठन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY