नींद का झोंका आने से खोलते तेल की कड़ाई में गिरा हलवाई

0
458

शिवपुरी। दस्‍टौन का कार्यक्रम एक हलवाई की मौत का कारण बन गया, जबकि लगातार रात भर काम करते रहने के कारण हलवाई पर नींद काफी हावी हो गई। काम की अधिकता के कारण वह आराम करने की जगह काम में लगा रहा, लेकिन शरीर की क्षमता ने जबाव दे दिया और वह नींद के झोंके में गर्म तेल से भरी कड़ाही में गिर कर बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में उसे अस्‍तपताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्‍वालियर रिफर किया गया। पर उसे बचाया नहीं जा सका और हलवाई की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार हलवाई विगत 18 अप्रैल को ग्राम विलोकलां में दस्टोन कार्यक्रम में खाना बनाने गया। खाना बनाने के लिए वह रातभर जागा और सुबह भी वह खाना बनाने में व्यस्त था। खोलते तेल की कड़ाई चूल्हे पर चढ़ी हुई थी। उसी समय उसे नींद का झोंका आया और वह खोलते तेल की कड़ाई मेंं गिर गया। मुंह और छाती पर वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रैफर किया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विलोंकला गांव में दस्टोन का खाना बनाने के लिए राजपुरा रोड़ पुरानी शिवपुरी निवासी हलवाई हुकुम सिंह पुत्र चरण सिंह यादव गया था। रात भर उसने पकवान बनाए और सुबह जब वह खाना बनाने के कार्यक्रम में व्यस्त था। उस समय उसे नींद का झोंका आया और वह खोलते तेल की कड़ाई में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में हलवाई को ग्वालियर रैफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY