बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चलाया अभियान

0
711

रेल प्रशासन नेे बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के निर्देशन में उरई रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया चलाया गया। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 334 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रूपए 131370/- वसूल किये गए। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक आरके शाक्य, सोहन लाल, अभिषेक सेंगर, आरके पाण्डेय एवं अब्दुल रउफ द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।
इस प्रकार के औचक जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है की उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन व रेल परिसर में गंदगी ना फैलाएं तथा असुविधा से बचें।

LEAVE A REPLY